नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार

बिहार शरीफ नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम के अस्थायी, अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स सफाई कर्मी लगातार दूसरे दिन भी राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे।

नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार

बिहार शरीफ नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम के अस्थायी, अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स सफाई कर्मी लगातार दूसरे दिन भी राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल के कारण शहर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कई इलाकों में कूड़े का अंबार लगने लगा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सफाई कर्मी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी अस्थायी सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए, नगर निगम में ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त की जाए और "समान काम के लिए समान वेतन" का नियम तत्काल लागू किया जाए। 

हड़ताली सफाई कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछली बार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई थी, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं किया गया। सरकार नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। 

पिछली बार भी सिर्फ आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बार आर-पार की लड़ाई है। जब तक हमारी तीनों मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इधर हड़ताल लंबी खिंचने से शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 




Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM