मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में उस वक्त हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब मरीजों की जिंदगी बचाने वाले इमरजेंसी वार्ड में अचानक बैंड-बाजे की तेज धून गूंजने लगी।

मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में उस वक्त हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब मरीजों की जिंदगी बचाने वाले इमरजेंसी वार्ड में अचानक बैंड-बाजे की तेज धून गूंजने लगी। शोर इतना तेज था कि इलाज करा रहे मरीज और उनके परिजन परेशान हो उठे। कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर अस्पताल के सबसे संवेदनशील जगह में किसकी अनुमति से बैंड-बाजा बजाया जा रहा है। 

मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बैंड-बाजे की आवाज सुनाई देते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज संगीत और शोर से मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह बैंड बजने से लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद बैंड-बाजा बजाने वाले लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर से लंगोट अर्पण जुलूस निकाला जा रहा था, जिसके चलते वे बैंड बजा रहे थे। 

हालांकि यह सवाल बना रहा कि आखिर इमरजेंसी वार्ड के भीतर बैंड बजाने की अनुमति किसने दी। मरीजों के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तेज आवाज के कारण गंभीर मरीजों को काफी दिक्कत हुई। उनका कहना था कि अस्पताल में शांति और अनुशासन सबसे जरूरी होता है, लेकिन इस तरह की लापरवाही मरीजों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।

मॉडल अस्पताल के उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि जैसे ही इमरजेंसी वार्ड में बैंड बजने की सूचना मिली, उसे तत्काल बाहर हटवा दिया गया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर किसके आदेश पर बैंड-बाजा बजाया गया, इसकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM