कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत गणमान्य लोग शामिल हुए।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया  सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, एनसीसी अधिकारी, कैडेट एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। 

कारगिल विजय दिवस हमें उनके अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय साहस और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से हड़कंप
कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से हड़कंप
Jul 26, 2026, 1:45:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Jul 26, 2026, 1:18:00 PM
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
Jul 26, 2026, 12:54:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
Jul 26, 2026, 12:36:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया  सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
Jul 26, 2026, 12:13:00 PM
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
Jul 26, 2026, 12:02:00 PM
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
Jul 26, 2026, 11:48:00 AM
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Jul 26, 2026, 11:29:00 AM
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Jul 26, 2026, 11:17:00 AM
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jul 26, 2026, 11:04:00 AM