सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक संदीप पटेल को बंधक बनाकर करीब 20 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
महज एक मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गौरतलब है कि इसी सीएसपी में सितंबर 2025 में भी 2.60 लाख रुपये की लूट हुई थी। उसे वक्त पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी हथियारबंद चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर नौसा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इस लूट कांड का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट













