कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई

बिहार के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत, बिहार, नालंदा और हरनौत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई

बिहार के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत, बिहार, नालंदा और हरनौत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है। पुरुष हैवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे नालंदा जिले में खुशी का माहौल है। 

खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने इसे बिहार के पैरा खेलों के इतिहास में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि झंडू कुमार की उपलब्धियां पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रही हैं। वह विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विश्व रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहने के साथ-साथ एशियाई स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है। अब कॉमनवेल्थ गेम्स का कांस्य पदक उनकी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।

एसोसिएशन के सचिव एवं कोच कुंदन कुमार पांडे ने कहा कि झंडू की सफलता वर्षों की कठिन मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है। सबसे बड़ी विडंबना आज यह है कि देश के लिए मेडल लाने वाले नालंदा लाल के माता पिता हरनौत बाजार में सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे है। स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर कोई भी मदद नहीं की जाती है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
Jul 26, 2026, 12:54:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
Jul 26, 2026, 12:36:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया  सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
Jul 26, 2026, 12:13:00 PM
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
Jul 26, 2026, 12:02:00 PM
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
Jul 26, 2026, 11:48:00 AM
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Jul 26, 2026, 11:29:00 AM
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Jul 26, 2026, 11:17:00 AM
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jul 26, 2026, 11:04:00 AM
नाला के काजू बगान में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर डीसी ने जताई सहमति, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
नाला के काजू बगान में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर डीसी ने जताई सहमति, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 26, 2026, 10:53:00 AM
नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेशन पर लगाईं रोक, कुलपति प्रोफेसर ने दिया जवाब
नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेशन पर लगाईं रोक, कुलपति प्रोफेसर ने दिया जवाब
Jul 26, 2026, 10:43:00 AM