CM सम्राट चौधरी पहुंचे नालंदा, करेंगे सौगातों की बारिश, DM एक्शन मोड में

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक भवन के सभागार में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉम्फेड की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।

CM सम्राट चौधरी पहुंचे नालंदा, करेंगे सौगातों की बारिश, DM एक्शन मोड में

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री बिहारशरीफ स्थित पुलिस लाइन के समीप नालंदा डेयरी परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट तथा ‘सरकार से समृद्धि’ के अंतर्गत कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक भवन के सभागार में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉम्फेड की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा 300 रिटेलरों को डिप की चाबी लाभुकों के बीच वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री पशु उठाव वाहन का लोकार्पण करने के साथ-साथ यूएचटी और पावर प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने नालंदा डेयरी परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम सुरक्षा के एसपी सहित कॉम्फेड के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
Jul 27, 2026, 1:03:00 PM
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे?   DM-SP सड़क पर उतरे
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे? DM-SP सड़क पर उतरे
Jul 27, 2026, 12:50:00 PM
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
Jul 27, 2026, 12:48:00 PM
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
Jul 27, 2026, 12:37:00 PM
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
Jul 27, 2026, 12:35:00 PM
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
Jul 27, 2026, 12:20:00 PM
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट  पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
Jul 27, 2026, 11:57:00 AM
CM सम्राट चौधरी पहुंचे नालंदा, करेंगे सौगातों की बारिश, DM एक्शन मोड में
CM सम्राट चौधरी पहुंचे नालंदा, करेंगे सौगातों की बारिश, DM एक्शन मोड में
Jul 27, 2026, 11:42:00 AM