बिहार में बड़ी लूट, 45 लाख रुपये कैश और 70 लाख के सोने-डायमंड के जेवर की लूट से हड़कंप

नालंदा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए।

बिहार में बड़ी लूट, 45 लाख रुपये कैश और 70 लाख के सोने-डायमंड के जेवर की लूट से हड़कंप

नालंदा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 में देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिला के साथ बदसलूकी भी की। 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। 

शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली।

वारदात के दौरान घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए।हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने पूरी बेखौफी के साथ वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM