छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर

मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों की पहचान कर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। साथ ही आम लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की गई है।

छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर

बिहार में हाल के छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों की पहचान कर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। साथ ही आम लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की गई है।

पुलिस ने घोषणा की है कि इन आरोपितों के संबंध में ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आंदोलन के दौरान कुछ यूट्यूबर और ब्लॉगरों ने कथित तौर पर झूठी एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का काम किया। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे नौ सोशल मीडिया चैनलों की पहचान की है, जिनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट 



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM