राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित
खबर मोतिहारी से है, जहां रात के अंधेरे में चोरों ने राम जानकी मंदिर में स्थापित पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति को चोरी कर लिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मूर्ति के साथ एक चोर को भी पकड़ लिया है।

खबर मोतिहारी से है, जहां रात के अंधेरे में चोरों ने राम जानकी मंदिर में स्थापित पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति को चोरी कर लिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मूर्ति के साथ एक चोर को भी पकड़ लिया है। मामला जिले के लखौरा थाना छेत्र के लखौरा चौक के समीप राम जानकी मंदिर की है।
बताया जाता है कि मंदिर में रात के अंधेरे में कुछ चोर पहुंचे और उसमें पौराणिक काल से स्थापित राम लक्ष्मण सीता जी की अष्टधातु मूर्ति को चोरी कर भाग खड़े हुए। इस बीच जब लोग सुबह सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा गया कि मंदिर से भगवान की मूर्ति गायब है। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए बगल के ही चोर आमोद कुमार साह को पकड़ लिया और फिर पूछताछ के बाद उसने जहां मूर्ति को छुपाया था। पुलिस उसे लेकर उसी जगह पर गई और फिर चोर ने जमीन में गाड़ी हुई मूर्ति को खुद निकाल कर पुलिस को सौंपा। अब पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
इधर इस घटना के बाद मोतिहारी एसपी ने जिले भर के थाना के पदाधिकारियों को यह आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के पौराणिक सभी मंदिरों में लोगों को कह कर सीसीटीवी लगवाए। साथ ही इस घटना में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस के गस्ती पार्टी और चौकीदार को निलंबित कर दिया है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट













