कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या

मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिला के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र स्थित सरेया बदुराहा गांव में मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पुत्र पर जमीन के लालच में अपनी 70 वर्षीय मां की सोते समय धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है।

कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या

मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिला के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र स्थित सरेया बदुराहा गांव में मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पुत्र पर जमीन के लालच में अपनी 70 वर्षीय मां की सोते समय धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतका की पहचान पार्वती देवी (70) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह घर में उनका खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों की सूचना पर चकिया डीएसपी के नेतृत्व में डुमरिया घाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र धर्मवीर सहित कुछ लोगों से पूछताछ की। 

पुलिस के अनुसार पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर धर्मवीर पर संदेह गहराया। कड़ी पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया कि बड़े भाई कमलदेव महतो द्वारा मां से जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से उसने तौर पर रात में सो रही मां पर गड़ासे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। 

आरोपी की योजना थी कि हत्या का आरोप बड़े भाई पर लगे और जमीन पर उसका कब्जा हो जाए।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक और कानूनी तरीके से जांच जारी है तथा सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

हाथों में हथियार लिए वीडियो वायरल होने से हडकंप, अभी तक पुष्टि नहीं
हाथों में हथियार लिए वीडियो वायरल होने से हडकंप, अभी तक पुष्टि नहीं
Jul 27, 2026, 4:47:00 PM
JPSC विवाद पर पूर्व चेयरमैन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-जांच से सामने आएगा सच
JPSC विवाद पर पूर्व चेयरमैन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-जांच से सामने आएगा सच
Jul 27, 2026, 4:40:00 PM
कोबरा ने डसा, डिब्बे में उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान
कोबरा ने डसा, डिब्बे में उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान
Jul 27, 2026, 4:36:00 PM
सरकारी अस्पतालों में 70 प्रकार की सर्जरी,  24×7 स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर
सरकारी अस्पतालों में 70 प्रकार की सर्जरी, 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर
Jul 27, 2026, 4:35:00 PM
36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका
36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका
Jul 27, 2026, 4:00:00 PM
कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या
कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या
Jul 27, 2026, 3:54:00 PM
‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
Jul 27, 2026, 3:53:00 PM
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ तारकेश्वर कुमार को 'कटिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ तारकेश्वर कुमार को 'कटिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया
Jul 27, 2026, 3:35:00 PM
छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर
छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर
Jul 27, 2026, 3:17:00 PM
पलामू का यह पुल बना 'डेथ पॉइंट'! जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
पलामू का यह पुल बना 'डेथ पॉइंट'! जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
Jul 27, 2026, 3:12:00 PM