जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मोतिहारी जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला बंजरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मोतिहारी जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आए दिन जमीन विवाद को लेकर मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बंजरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी अनवर आलम ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने शमशेर आलम से छह धुर जमीन खरीदी थी। जमीन के साथ आने-जाने के लिए रास्ता भी निर्धारित था, जो दस्तावेज में दर्ज है। उसी रास्ते से आसपास के अन्य जमीन मालिक भी आवागमन करते हैं। 

पीड़ित के अनुसार, 13 जुलाई को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग जबरन सार्वजनिक रास्ते पर मकान निर्माण कर उसे बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपित शमशेर आलम सैफी, शमसद आलम सैफी, संजर आलम सैफी, सफी अहमद सैफी सहित 4-5 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 

घटना के बाद अनवर आलम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बावजूद इसके, आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आरोपियों का मनोबल इतना नहीं बढ़ता। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाएगा। इधर, जिले में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद के मामलों को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
Jul 31, 2026, 1:49:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
Jul 31, 2026, 1:46:00 PM
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
Jul 31, 2026, 1:39:00 PM
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
Jul 31, 2026, 1:33:00 PM
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं पर बवाल, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं पर बवाल, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
Jul 31, 2026, 1:32:00 PM
जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 31, 2026, 1:16:00 PM
मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
Jul 31, 2026, 1:13:00 PM
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Jul 31, 2026, 1:03:00 PM
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
Jul 31, 2026, 12:58:00 PM
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
Jul 31, 2026, 12:49:00 PM