बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
बिहार के लोगों का बिजली बिल शून्य हो जाये इसको लेकर विद्युत विभाग मोतिहारी के द्वारा तीन दिवसीय प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के द्वारा सोलर मेला 2026' का आयोजन मोतिहारी के नगर भवन के मैदान में किया गया।

बिहार के लोगों का बिजली बिल शून्य हो जाये इसको लेकर विद्युत विभाग मोतिहारी के द्वारा तीन दिवसीय प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के द्वारा सोलर मेला 2026' का आयोजन मोतिहारी के नगर भवन के मैदान में किया गया है, जो तीन अगस्त तक चलेगा। इस सोलर मेले में डीएम डीडीसी विद्युत विभाग के अधिकरी के अलावे विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने आए डीएम सौरभ सुमन यादव के अलावे सभी अधिकारियों ने मेले का मुआयना किया और इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी को मिलना चाहिए और लोगों से अपील किया कि अपने घर के छत पर अगर वे सोलर पैनल लगवाते हैं तो बैंक उन्हें तुरन्त लोन देगा और उस लोन में सरकार भी सब्सिडी के माध्यम से सहायता करेगी।
इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों के घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। लाभुकों ने भी बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर के छत पर सोलर पैनल लगवाने से घर का बिजली बिल शून्य हो गया और इस योजना को लगाने में सरकार द्वारा काफी सायता भी दी जा रही है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट













