भिवाड़ी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूर जिंदा जले; 5 मृतक मोतिहारी के निवासी

राजस्थान के भिवाड़ी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया

राजस्थान के भिवाड़ी में भीषण हादसा

राजस्थान के भिवाड़ी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में गूंज उठी। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए।

धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। 

बताया जा रहा है कि उस समय फैक्ट्री के भीतर 25 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 8 मजदूर जिंदा जल गए। घटना के करीब तीन घंटे बाद दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रेस्क्यू टीम जब फैक्ट्री के अंदर पहुंची तो मंजर बेहद भयावह था। कई शव बुरी तरह जल चुके थे, कुछ के तो सिर्फ कंकाल ही बचे थे। अलग-अलग जगहों पर मिले बॉडी पार्ट्स को रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में इकट्ठा किया। शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रशासन के अनुसार, 8 में से 5 मृत मजदूरों की पहचान हो चुकी है। ये सभी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाकी मृतकों की पहचान रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है। फैक्ट्री में कई मजदूर दूसरे राज्यों से आकर काम करते थे, जिससे पहचान प्रक्रिया में समय लग रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और शवों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Trending News

जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM