ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एसएसबी, बिहार पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 200 ग्राम ब्राउन शुगर, 1,59,000 रूपये नेपाली मुद्रा, दो मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री के साथ तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गत तीन अगस्त को सीमा चौकी बेतौन्हा के कार्यक्षेत्र में बिहार पुलिस, बिहार एसटीएफ एवं एसएसबी की संयुक्त विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 03 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र स्थित खैरामठ दक्षिण वार्ड में सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 200 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोटरसाइकिल, नेपाली मुद्रा एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट तथा नार्को डॉग स्क्वाड की सहायता से जांच की गई, जिसमें बरामद पदार्थ के मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई।

मामले में गिरफ्तार किए तस्कर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के खैरामठ और कमलाबाडी के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र से मंगाई जाती थी तथा इसे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेटों में विभाजित कर नेपाल के नागरिकों को अवैध रूप से बेचा जाता था। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। बरामद मादक पदार्थ, नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत जब्ती एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर के अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना, जयनगर को सुपुर्द किया गया है।

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने इस सफल संयुक्त कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों एवं जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी, नकली भारतीय मुद्रा, हथियार एवं अन्य सीमा पार अपराधों के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना तत्काल सुरक्षा बलों या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने एवं सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

मधुबनी से पांडव कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
Aug 04, 2026, 11:01:00 AM
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
Aug 04, 2026, 10:55:00 AM
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
Aug 04, 2026, 10:22:00 AM
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
Aug 04, 2026, 10:08:00 AM
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
Aug 04, 2026, 9:52:00 AM
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:48:00 AM
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:29:00 AM
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
Aug 04, 2026, 8:31:00 AM
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Aug 03, 2026, 8:35:00 PM
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM