बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
Jul 27, 2026, 1:53:00 PM

मधुबनी: लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान करीब 5 राउंड गोली चलने की सूचना है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच में लग गई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा फायरिंग की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। लखनौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट









