गुरुग्राम में करंट लगने से बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम

हरियाणा के गुरुग्राम में करंट लगने से मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत निवासी डोमी यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की मौत हो गई।

गुरुग्राम में करंट लगने से बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम

हरियाणा के गुरुग्राम में करंट लगने से मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत निवासी डोमी यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही उनका शव पैतृक गांव बेलारी पहुंचा, पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार गुरुग्राम के हीरा नगर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गत तीन अगस्त की शाम लेंटर ढलाई के दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीन में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि निर्माण के दौरान मशीन के संपर्क में आने के बाद उन्हें जोर से बिजली का झटका लगा और इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर गया। 

मृतक के छोटे भाई श्रवण कुमार ने गुरुग्राम पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। मकान मालिक और ठेकेदार ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण यह हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर हरियाणा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीत कुमार अपने पीछे पत्नी बेबी देवी, आठ वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, चार वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और मात्र दस माह के पुत्र ऋषभ कुमार को छोड़ गए हैं।

मधेपुरा से रविकांत की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM