लखीसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

लखीसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

लखीसराय जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सैदपुरा पंचायत के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर सुरक्षा बलों ने मिनी गन बनाने वाली एक गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से 30 से ज्यादा तैयार पिस्तौलें और 40 से अधिक अधबने हथियार जब्त किए गए।

छह कारीगर हिरासत में, पूछताछ जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मकान मालिक, तीन स्थानीय मजदूर और मुंगेर के दो हथियार तस्कर शामिल बताए जा रहे हैं। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हथियार सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियाँ प्राप्त की जा सकें।

दो ट्रकों से हथियार बनाने का सामान जब्त

सूचना मिलने पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो ट्रकों से हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे पेंचकश, प्लास, हथौड़ी, कटर समेत कई औजार भी बरामद किए गए। जिस घर में अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

डीएसपी ने दी कार्रवाई की पुष्टि

डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूर्यगढ़ा और पिपरिया पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अवैध हथियार गिरोह की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अवैध हथियार कारोबार को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM