पर्यवेक्षण गृह में एसआई पर हमला, मारपीट कर किया घायल

जहानाबाद। जिले के शकूराबाद थाना में पदस्थापित एसआई दीपक कुमार पर शुक्रवार की देर शाम पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) के अंदर हमला कर दिया गया। एक विधि विरुद्ध बालक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षण गृह में सुपुर्द करने पहुंचे एसआई पर हमला कर दिया।

पर्यवेक्षण गृह में एसआई पर हमला, मारपीट कर किया घायल

जहानाबाद। जिले के शकूराबाद थाना में पदस्थापित एसआई दीपक कुमार पर शुक्रवार की देर शाम पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) के अंदर हमला कर दिया गया। एक विधि विरुद्ध बालक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षण गृह में सुपुर्द करने पहुंचे एसआई पर वहां पहले से रह रहे कुछ बालकों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट में एसआई दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना में एक विधि विरुद्ध बालक को भी चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एसआई दीपक कुमार शुक्रवार की देर शाम एक विधि विरुद्ध बालक को लेकर पर्यवेक्षण गृह पहुंचे थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत बालक को सुपुर्द करने के दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य बालकों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में एसआई को काफी चोटें आईं। अचानक हुई घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घायल एसआई और जख्मी बालक को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल एसआई से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पर्यवेक्षण गृह में पुलिस पदाधिकारी पर हमले की घटना ने वहां की आंतरिक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस संस्थान में विधि विरुद्ध बालकों की देखरेख और सुधार की जिम्मेदारी है, वहां सरकारी ड्यूटी निभाने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट होना गंभीर मामला है। सवाल उठ रहा है कि घटना के समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मी कहां थे और हमले को रोकने के लिए तत्काल क्या कदम उठाए गए?

घटना की निष्पक्ष जांच कर हमले में शामिल बालकों की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है। फिलहाल घायल एसआई का सदर अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
Nov 21, 2026, 6:57:00 PM
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
Nov 21, 2026, 6:46:00 PM
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
Nov 21, 2026, 6:36:00 PM
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
Nov 21, 2026, 6:22:00 PM
 मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
Nov 21, 2026, 6:08:00 PM
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Nov 21, 2026, 5:54:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
Nov 21, 2026, 5:40:00 PM
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
Nov 21, 2026, 5:29:00 PM
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
Nov 21, 2026, 5:18:00 PM
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
Nov 21, 2026, 5:04:00 PM