संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर ‘समता संकल्प अभियान’, जहानाबाद पहुंचा पावन कलश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘समता संकल्प अभियान’ के तहत पटना से रवाना हुआ पावन कलश शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचा।

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर ‘समता संकल्प अभियान’, जहानाबाद पहुंचा पावन कलश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘समता संकल्प अभियान’ के तहत पटना से रवाना हुआ पावन कलश शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचा। कलश के जहानाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। जहानाबाद पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, महामंत्री अनिल ठाकुर सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पश्चिम देवी मंदिर परिसर में पावन कलश का विधिवत स्वागत किया। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

संत रविदास जी भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान संत थे, जिन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सम्मान और समान अधिकार देने की बात कही। उनके भक्ति आंदोलन का मूल भाव मानव सेवा, प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता था। संत रविदास जी ने अपने विचारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनके विचार आज भी समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि संत रविदास जी किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे। वे पूरे समाज के संत और सामाजिक समरसता के प्रबल संदेशवाहक थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने तथा सभी लोगों को समानता और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पावन कलश में लाई गई मिट्टी को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर मंडलों तक पहुंचाया जाएगा और विभिन्न मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को जहानाबाद जिले में और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अनिल ठाकुर, सरकार कुमार, कुणाल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM