रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

​मीरगंज (गोपालगंज)। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरगंज थाना क्षेत्र के मरछिया देवी चौक के समीप स्थित 'वन बीते' रेस्टोरेंट में संचालित अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मीरगंज (गोपालगंज)। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरगंज थाना क्षेत्र के मरछिया देवी चौक के समीप स्थित 'वन बीते' रेस्टोरेंट में संचालित अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आपत्तिजनक हालत में मिले तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को बंध पत्र पर रिहा कर दिया गया।

केबिन बनाकर चलाया जा रहा था रैकेट

पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट में छोटे-छोटे केबिन बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता और मीरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम ने जब रेस्टोरेंट के बेसमेंट में विधिवत छापेमारी की, तो वहाँ बने तीन अलग-अलग केबिनों से तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को हिरासत में ले लिया।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

बेसमेंट की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार इस्तेमाल किए गए कंडोम, कच्छा और सिगरेट के टुकड़े सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है।

संचालक के निर्देश पर चल रहा था धंधा

पूछताछ में गिरफ्तार रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि रेस्टोरेंट के संचालक दिव्यांशु सोनी उर्फ बिट्टू के निर्देश पर बेसमेंट में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान छपरा क़े डोरीगंज थाना क़े डुमरी छपरा गांव निवासी विजय सिंह क़े पुत्र अमित सिंह। मधुबनी जिले क़े बाबूबरही थाना क़े परमानंद राय क़े पुत्र मनीष कुमार राय क़े रूप में की गई है। 

वही इस मामले में मीरगंज पुलिस ने कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मुख्य संचालक दिव्यांशु सोनी उर्फ बिट्टू व इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व  मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
Aug 02, 2026, 6:55:00 PM
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Aug 02, 2026, 6:36:00 PM
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
Aug 02, 2026, 5:56:00 PM
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
Aug 02, 2026, 4:45:00 PM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
Aug 02, 2026, 4:06:00 PM
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
Aug 02, 2026, 3:27:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
Aug 02, 2026, 3:04:00 PM
 दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Aug 02, 2026, 2:35:00 PM
 'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026, 1:31:00 PM
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
Aug 02, 2026, 12:54:00 PM