पान दुकानदार को फंसाने की साजिश नाकाम, भारी संख्या में जाली नोट के साथ सूचना देने वाला गिरफ्तार

​गोपालगंज क़े नगर थाना क्षेत्र में एक पान दुकानदार को फर्जी मामले में फंसाने और उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पान दुकानदार को फंसाने की साजिश नाकाम, भारी संख्या में जाली नोट के साथ सूचना देने वाला गिरफ्तार

गोपालगंज क़े नगर थाना क्षेत्र में एक पान दुकानदार को फर्जी मामले में फंसाने और उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 43,700 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद करते हुए इस झूठी साजिश को रचने वाले आरोपी को ही गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को नगर थाना पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चिराईघर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक लोहे की गुमटीनुमा दुकान के पीछे एस्बेस्टस के नीचे भारी मात्रा में नोट छिपाकर रखे गए हैं। सूचना का सत्यापन करने के लिए नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में दुकान के पीछे एस्बेस्टस के नीचे से एक काले रंग की पॉलीथीन बरामद हुई, जिसके अंदर 100-100 रुपये के नोटों का एक बंडल रखा हुआ था। बरामद नोटों की सत्यता जांचने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद FSL की टीम ने पुष्टि की कि पॉलीथीन से मिले सभी नोट जाली हैं। जब्त किए गए 100 रुपये के जाली नोटों की कुल अंकित राशि 43,700 रुपये दर्ज की गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

शुरुआती पूछताछ में जब पुलिस ने संबंधित पान दुकानदार से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने किसी भी अवैध गतिविधि में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। इसके बाद पुलिस का शक सूचना देने वाले व्यक्ति पर गहराया। पुलिस ने सूचना देने वाले निलेश कुमार को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की, तो पूरे मामले की कड़ियां खुलती चली गईं। सख्त पूछताछ के आगे निलेश कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने कबूला कि पान दुकानदार को झूठे मुकदमे में फंसाने और समाज में उसकी छवि धूमिल करने की नीयत से उसने खुद ही जाली नोटों को दुकान के पीछे छिपाया था और फिर पुलिस को गुप्त सूचना दे दी थी।

आरोपी की स्वीकारोक्ति और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार आरोपी मांझागढ़ थाने क़े भवानीगंज क़े दयाशंकर सिंह क़े पुत्र निलेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में नगर थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अब मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जाली नोट नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Aug 07, 2026, 7:21:00 PM
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
Aug 07, 2026, 7:16:00 PM
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
Aug 07, 2026, 7:07:00 PM
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
Aug 07, 2026, 6:56:00 PM
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
Aug 07, 2026, 6:55:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
Aug 07, 2026, 6:50:00 PM