गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP

गोपालगंज में डीएम और एसपी की इस जोड़ी ने प्रोटेस्ट क़े दौरान VIP कल्चर से दूरी बना ली। जिले के जिलाधिकारी डॉ समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी खुद बुलेट बाइक पर सवार होकर पूरे शहर में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेते नजर आए।

गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP

गोपालगंज में शनिवार को बिहार बंद और छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन का एक अनोखा और असरदार रूप देखने को मिला। अमूमन सुरक्षा का जायजा लेने के लिए बड़े रैंक क़े अधिकारी लक्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गोपालगंज में डीएम और एसपी की इस जोड़ी ने प्रोटेस्ट क़े दौरान VIP कल्चर से दूरी बना ली। जिले के जिलाधिकारी डॉ समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी खुद बुलेट बाइक पर सवार होकर पूरे शहर में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेते नजर आए।

शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन, नहीं हुई कोई हिंसा

छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की सतर्कता का ही नतीजा रहा कि पूरे बिहार बंद के दौरान जहां राज्य क़े अलग अलग जगहों से पथराव, लाठीचार्ज और गोलीबारी की खबर आई लेकिन गोपालगंज में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या नोक-झोंक की खबर नहीं आई।

मुस्तैद दिखे जवान 

शहर के कोने-कोने और संवेदनशील चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विरोध कर रहे छात्रों के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचते हुए पुलिस बल केवल उनके पीछे-पीछे चलती रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान शांति बनी रही और कहीं से भी तोड़फोड़ या हिंसा की कोई सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों के इस अंदाज की हो रही चर्चा..

डीएम ड़ॉ समीर सौरभ और SP विनय तिवारी द्वारा बुलेट बाइक पर बिना किसी तामझाम के शहर का जायजा लेने की यह पहल स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। बिना गाड़ियों के काफिले के अधिकारियों का खुद सड़कों पर उतरना प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण बन गया है, जिसकी वजह से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। 

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
Jul 26, 2026, 12:54:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
Jul 26, 2026, 12:36:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया  सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
Jul 26, 2026, 12:13:00 PM
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
Jul 26, 2026, 12:02:00 PM
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान, PM मोदी-सांसद ने दी बधाई
Jul 26, 2026, 11:48:00 AM
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में एसपी अमित रंजन घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Jul 26, 2026, 11:29:00 AM
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
सरकारी ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Jul 26, 2026, 11:17:00 AM
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jul 26, 2026, 11:04:00 AM
नाला के काजू बगान में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर डीसी ने जताई सहमति, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
नाला के काजू बगान में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर डीसी ने जताई सहमति, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 26, 2026, 10:53:00 AM
नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेशन पर लगाईं रोक, कुलपति प्रोफेसर ने दिया जवाब
नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेशन पर लगाईं रोक, कुलपति प्रोफेसर ने दिया जवाब
Jul 26, 2026, 10:43:00 AM