स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। राज्य की चिकित्सा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन होने से जहां रेफर के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं नए मरीजों की आने की संख्या भी बढ़ने लगी है।

स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। राज्य की चिकित्सा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन होने से जहां रेफर के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं नए मरीजों की आने की संख्या भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में राज्य के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है, लगातार नई-नई चिकित्सा विधि पर भी काम चल रहा है। 

इसी कड़ी में सारण के जिला अस्पताल में पहली बार एपिड्यूरल एनाल्जीसिया से एक महिला की पेनलेस सामान्य डिलीवरी कराई गई। यह बड़ी उपलब्धि है, जिससे पता चलता है कि सरकारी अस्पतालों में अब मरीज का और बेहतर इलाज संभव हो रहा है। दरअसल, जिला अस्पताल में पहली बार एपिड्यूरल एनाल्जीसिया की सहायता से सफलतापूर्वक पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। यह उपलब्धि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग तथा एनेस्थीसिया विभाग के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। बता दें कि एपिड्यूरल एनाल्जीसिया के जरिए प्रसव पीड़ा को काफी हद तक कम किया जाता है, जिससे प्रसूता को कम दर्द के साथ सामान्य प्रसव संभव हो पाता है। यह विधा एक ऐसी दर्द-निवारक तकनीक है, जिसका उपयोग सामान्य प्रसव के दौरान दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।

चिकित्सा की इस विधि में रीढ़ के निचले हिस्से में एपिड्यूरल स्पेस में दर्द कम करने वाली दवा के साथ एक पतली कैथेटर डाली जाती है। इससे प्रसव का दर्द काफी कम हो जाता है और महिला पूरी तरह बेहोश भी नहीं होती। प्रसूता होश में ही रहती है और डॉक्टर के निर्देशानुसार नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रयास कर सकती है। हालांकि इस क्रम में जरूरत पड़ने पर उसी एपिड्यूरल के जरिए सिजेरियन ऑपरेशन के लिए भी एनेस्थीसिया दिया जा सकता है। डॉक्टरों की यह उपलब्धि सारण के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए यह गर्व की बात है।

Trending News

सनी देओल पहुंचे पटना, तख्त हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बेटे भी साथ
सनी देओल पहुंचे पटना, तख्त हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बेटे भी साथ
Aug 02, 2026, 9:45:00 PM
आरक्षण नहीं मिला तो 2027 से पहले एनडीए के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे : मुकेश सहनी
आरक्षण नहीं मिला तो 2027 से पहले एनडीए के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे : मुकेश सहनी
Aug 02, 2026, 9:13:00 PM
स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी
स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी
Aug 02, 2026, 8:59:00 PM
ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा
ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा
Aug 02, 2026, 8:48:00 PM
एसपी के आदेश पर अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
एसपी के आदेश पर अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
Aug 02, 2026, 8:21:00 PM
नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
Aug 02, 2026, 7:58:00 PM
सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व  मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
Aug 02, 2026, 6:55:00 PM
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Aug 02, 2026, 6:36:00 PM
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
Aug 02, 2026, 5:56:00 PM
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
Aug 02, 2026, 4:45:00 PM