छठ महापर्व के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी! खेत में भाई-बहन को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक तरफ जहां पूरा बिहार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भक्ति और आस्था में डूबा हुआ है।

छठ महापर्व के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी! खेत में भाई-बहन को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक तरफ जहां पूरा बिहार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भक्ति और आस्था में डूबा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछवाड़ा पंचायत के मरांची खुर्द गांव का है। यहां संस्कृत विद्यालय के नजदीक खेत में हुई गोलीबारी की घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरांची खुर्द संस्कृत विद्यालय के समीप खेत में अचानक गोलीबारी की घटना हुई

मिली जानकारी के अनुसार, मरांची खुर्द संस्कृत विद्यालय के समीप खेत में अचानक गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से भाई और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, गोलीबारी किस वजह से हुई, हमलावर कौन थे और घटना के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई अन्य विवाद, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

छठ महापर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही जाती है

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब छठ महापर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही जाती है, तो ऐसे समय में अपराधी खुलेआम गोलीबारी की घटना को कैसे अंजाम दे रहे हैं? छठ घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे संवेदनशील समय में भाई-बहन को गोली मारने की घटना ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी होगी।

छठ जैसे आस्था के महापर्व के बीच बेगूसराय में हुई इस गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

बहरहाल, छठ जैसे आस्था के महापर्व के बीच बेगूसराय में हुई इस गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बछवाड़ा पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और घायल भाई-बहन को गोली मारने वाले अपराधियों तक कब पहुंच पाती है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
Nov 16, 2026, 10:39:00 AM
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Nov 16, 2026, 10:24:00 AM
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
Nov 16, 2026, 10:12:00 AM
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
Nov 16, 2026, 10:09:00 AM
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
Nov 15, 2026, 9:25:00 PM
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
Nov 15, 2026, 9:20:00 PM
छठ महापर्व के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी! खेत में भाई-बहन को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
छठ महापर्व के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी! खेत में भाई-बहन को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Nov 15, 2026, 8:00:00 PM
विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे उपसभापति प्रतिनिधि रिंकू सिंह, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे उपसभापति प्रतिनिधि रिंकू सिंह, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
Nov 15, 2026, 7:00:00 PM