5000 करोड़ के पुल पर जल्द दौड़ेगी गाड़ियां, उत्तर और दक्षिण बिहार की घटेगी दूरियां, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेगी। 5000 करोड़ की लागत से बने रहे इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और काम अंतिम चरण में है।

5000 करोड़ के पुल पर जल्द दौड़ेगी गाड़ियां, उत्तर और दक्षिण बिहार की घटेगी दूरियां, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 27, 2026, 1:05:00 PM

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेगी। 5000 करोड़ की लागत से बने रहे इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और काम अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि जून महीने से आवागमन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन शुरू होने के बाद उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी घट जाएगी। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के बीच पाया संख्या 61 पर पुल का अंतिम सेगमेंट सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया गया। पुल की लंबाई लगभग 22.76 किलोमीटर है।

इस पुल में 67 पाया बनाया गया है। सिक्सलेन पुल के निर्माण की लागत लगभग 4988.4 करोड़ रुपए है। इससे पहले, पहले फेज में कच्ची दरगाह से राघोपुर तक 4.57 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जुलाई, 2024 को किया था।

महासेतु के चालू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी कम हो जाएगी। पटना से वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी का सफर आसान हो जाएगा। अभी लोगों को गांधी सेतु या जेपी सेतु का सहारा लेना पड़ता है. जहां जाम की समस्या रहती है।  पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बीते 9 दिसंबर 2025 को कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। ‌

बता दें कि करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल गंगा नदी पर कच्ची दरगाह और बिदुपुर को जोड़ता है। इसका शिलान्यास 31 जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के प्रथम चरण में एनएच 31 से राघोपुर तक 4.57 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया था। जिसके बाद राघोपुर के लोगों के लिए पटना आना-जाना और पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।