सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, विजय सिन्हा के विभाग के प्रधान सचिव रहे सीके अनिल का किया तबादला

बिहार में सम्राट सरकार लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला कर दिया है।

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, विजय सिन्हा के विभाग के प्रधान सचिव रहे सीके अनिल का किया तबादला

बिहार में सम्राट सरकार लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार सरकार ने  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला कर दिया है।  उनकी जगह आईएएस अधिकारी जय सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से  इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।    

दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल (भा.प्र.से. 1991) का तबादला कर दिया है। सम्राट सरकार ने राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों (CO) की हड़ताल के बीच यह बड़ा फैसला लिया है। सीके अनिल के ट्रांसफर के बाद अब उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी जय सिंह को तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।    

यानि अब आईएएस अधिकारी जय सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।  जय सिंह फिलहाल राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ-साथ वित्त विभाग के भी सचिव (संसाधन) के अतिरिक्त प्रभार में हैं। वहीं सरकार ने सी.के. अनिल को अगले आदेश तक बिहार राज्य योजना परिषद में परामर्शी (Advisory) के पद पर तैनात किया है. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।  

बता दें कि हाल ही में कई IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था।  सोमवार को सम्राट सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया था। डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया। डॉ. चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय और आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के साथ-साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष भी हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इससे पहले रविवार की रात सम्राट सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंगथू को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। जबकि गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया। गोपाल मीणा 2007 बैच के अधिकारी हैं। मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं मो. सोहैल (2007 बैच) का भी तबादला किया गया। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में सचिव बनाया गया है। वे भी अपने अतिरिक्त प्रभार के रूप में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे शैलेंद्र कुमार (2013 बैच) को लखीसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM