मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार पहुंचे अपने घर, तारापुर में लोगों का उत्साह चरम पर

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने गृहजिला मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार पहुंचे अपने घर, तारापुर में लोगों का उत्साह चरम पर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  शपथ लेने के बाद पहली बार अपने गृहजिले का दौरा कर रहे हैं। रविवार को सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने गृहजिला पहुंचे हैं।  जिससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।   

दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के बैजलपुर पहुंचे। जहां वे प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम का लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात'  के 133वें संस्करण को जनता के साथ सुनेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं।  मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच बैठकर कार्यक्रम सुनेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद भी कर सकते हैं।  इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।  

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी में 12.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इको-टूरिज्म योजना का शिलान्यास करेंगे।  इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे सिंचाई प्रमंडल तारापुर परिसर में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद 3:40 बजे वे शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा स्थान में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 4:35 बजे माहपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचकर विभिन्न प्रतिमाओं का दर्शन करेंगे। सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 5:05 बजे पटना के लिए रवाना होंगे।




Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM