पीएम मोदी के आने से पहले सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

बिहार को एक और एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसको लेकर जानकारी दी है। सरकार ने रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर जारी किया है।

पीएम मोदी के आने से पहले सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी, सीएम ने किया बड़ा ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 06, 2026, 2:05:00 PM

बिहार को एक और एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसको लेकर जानकारी दी है। सरकार ने रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर जारी किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-बिहार के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद! रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया। ये परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी। साथ ही सीएम ने आखिरी में लिखा है-डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ, बिहार अब विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल एक सीमावर्ती शहर है, जी नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां एयरपोर्ट का विकास रणनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार के मुताबिक इस हवाई अड्डे के बनने से चंपारण क्षेत्र में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा, रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।