NEET 2026 का इतना जाएगा कटऑफ, आसान पेपर से बढ़ा कॉम्पिटिशन, जानिए एक्सपर्ट का एनालिसिस

नीट यूजी 2026 परीक्षा पूरे देश में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। नीट यूजी 2026 पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। GOAL Institute द्वारा NEET 2026 प्रश्नपत्र का विस्तृत विश्लेषण जारी किया गया।

NEET 2026 का इतना जाएगा कटऑफ, आसान पेपर से बढ़ा कॉम्पिटिशन, जानिए एक्सपर्ट का एनालिसिस

नीट यूजी 2026 परीक्षा पूरे देश में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। नीट यूजी 2026 पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। GOAL Institute द्वारा NEET 2026 प्रश्नपत्र का विस्तृत विश्लेषण जारी किया गया। संस्थान के Founder एवं Managing Director Bipin Singh ने विशेषज्ञ राय देते हुए कहा कि इस वर्ष NEET 2026 का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा, जिसके कारण इस बार प्रतियोगिता और अधिक कड़ी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पेपर का स्तर संतुलित था, लेकिन आसान प्रश्नों की संख्या अधिक होने से उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि Physics विषय में कुल 45 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 18 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 27 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। प्रश्नों के स्तर की बात करें तो 11 प्रश्न आसान, 32 प्रश्न मध्यम स्तर के तथा 2 प्रश्न कठिन स्तर के थे। विद्यार्थियों के लिए Numerical एवं Conceptual आधारित प्रश्नों का संतुलन बेहतर देखने को मिला।

Chemistry विषय में कुल 45 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 21 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 24 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। Organic Chemistry से 15, Physical Chemistry से 17 तथा Inorganic Chemistry से 13 प्रश्न पूछे गए। Difficulty Level के अनुसार Chemistry में 18 प्रश्न आसान, 16 मध्यम तथा 11 प्रश्न कठिन स्तर के रहे। कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों की गहरी Conceptual Understanding और Accuracy की अच्छी परीक्षा ली।

Biology विषय में कुल 90 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 46 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 44 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। Biology सेक्शन अपेक्षाकृत अधिक स्कोरिंग रहा। इसमें 52 प्रश्न आसान, 32 प्रश्न मध्यम तथा 6 प्रश्न कठिन स्तर के रहे। अधिकांश प्रश्न NCERT आधारित थे, जिससे नियमित NCERT अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

Bipin Singh ने आगे कहा कि प्रश्नपत्र के समग्र विश्लेषण के आधार पर All India 15% Quota के अंतर्गत Government Medical College में MBBS सीट के लिए General Category का संभावित Cut-Off लगभग 84% से 85% के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो सकती है, जिससे Top Government Medical Colleges में Admission के लिए प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ेगी।

GOAL Institute के विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे Official Answer Key एवं Counselling प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखें तथा अपने संभावित Score और Rank के अनुसार Counselling Strategy तैयार करें। संस्थान द्वारा छात्रों के लिए विस्तृत Paper Analysis, Expected Cut-Off, Rank Analysis एवं Counselling Guidance Session भी आयोजित किया जा रहा है।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM