बाहुबली अनंत सिंह को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल ? MP-MLA कोर्ट में अहम सुनवाई

मोकामा के जेडीयू विधायक और बाहुबली छवि वाले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होनी है।

बाहुबली अनंत सिंह को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल ? MP-MLA कोर्ट में अहम सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 19, 2026, 11:02:00 AM

मोकामा के जेडीयू विधायक और बाहुबली छवि वाले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होनी है। उन पर मीरगंज थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। जनेऊ कार्यक्रम में हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। आज कोर्ट तय करेगा कि अनंत सिंह को कानूनी राहत मिलेगी या फिर उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। 

मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट और अश्लीलता फैलाने के मामले में आज कोर्ट विधायक अनंत सिंह  की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। जहां कोर्ट तय करेगा कि अनंत सिंह को कानूनी राहत मिलेगी या फिर उन्हें जेल जाना पड़ेगा।  इससे पहले 15 मई को एडीजे सह MP-MLA जज राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. उस दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 20 मई निर्धारित की है।  

 वहीं गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने MLA अनंत सिंह को 15 मई को थाने में उपस्थित होकर हथियारों की फॉरेंसिक (FSL) और बैलेस्टिक जांच कराने का नोटिस जारी किया था। इस जांच से यह साफ हो जाएगा कि वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। अनंत सिंह वायरल वीडियो डांस और हथियार मामले में अनंत सिंह को 15 मई को भी राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भी अनंत सिंह को अग्रिम जमानत नहीं मिली। वायरल वीडियो और अवैध हथियार मामले में एडीजे तीन सह एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने केस डायरी तलब की है। अब मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

बता दें कि 2 और 3 मई को मीरगंज थाने के सेमराव गांव में एक जनेऊ (उपनयन संस्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस समारोह में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने सरेआम आधुनिक और प्रतिबंधित हथियारों का जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस के दौरान घोर अश्लीलता भी फैलाई गई। इस मामले में मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/2026 दर्ज किया गया है। इसमें अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू राय समेत कुल 9 नामजद आरोपी हैं।