बाहुबली अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया आदेश, जाएंगे जेल?

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बाहुबली अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया आदेश, जाएंगे जेल?

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर आज MP-MLA स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यानि कि फ़िलहाल अनंत सिंह को कोई राहत नहीं मिली है।  अनंत सिंह और गुंजन सिंह  पर मीरगंज थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। जनेऊ कार्यक्रम में हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। 

इस मामले की सुनवाई जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हुई। बचाव पक्ष की ओर से पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश दीक्षित समेत कई वकीलों ने अदालत में दलील पेश की। बचाव पक्ष ने कोर्ट को बताया कि जिस वीडियो में विधायक अनंत सिंह दिखाई दे रहे हैं, उसमें कहीं भी अश्लील नृत्य या मुजरा नहीं हो रहा है। वकीलों का कहना था कि अनंत सिंह को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने अदालत में दावा किया कि वायरल वीडियो में कई लोग खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और उसमें दिख रहे हथियार प्रतिबंधित हो सकते हैं।

पुलिस ने वीडियो को फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल जांच के लिए भेजा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो असली है या एडिटेड और उसमें दिख रहे हथियार लाइसेंसी हैं या प्रतिबंधित। पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और धाराओं को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

इससे पहले 15 मई को एडीजे सह MP-MLA जज राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। उस दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 20 मई निर्धारित की थी। आज दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

बता दें कि 2 और 3 मई को मीरगंज थाने के सेमराव गांव में एक जनेऊ (उपनयन संस्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस समारोह में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने सरेआम आधुनिक और प्रतिबंधित हथियारों का जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस के दौरान घोर अश्लीलता भी फैलाई गई। इस मामले में मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/2026 दर्ज किया गया है। इसमें अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू राय समेत कुल 9 नामजद आरोपी हैं। 

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM