सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 16 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार ने 16 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

 सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 16 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है।  कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार ने 16 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के रेंज IG, DIG और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। 

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। विकास वैभव को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से हटाकर मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग बनाया गया है। वहीं, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे।

नैयर  हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी दी गई है। विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। असैनिक सुरक्षा के एडीजी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी परेश सक्सेना को इसी विभाग में पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है।

तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी मिली है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का एडीजी बनाया गया है। बजट, अपील एवं कल्याण के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रोविजनिंग अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

विकास वैभव को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से हटाकर मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग बनाया गया है। वहीं, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 

 गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं एवं संचार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित राज को अपर पुलिस महानिदेशक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई बनाया गया है। क्षत्रनील सिंह को विशेष सचिव गृह विभाग सह विशेष शाखा बिहार के पद पर तैनात किया गया है।

बिहार में 16 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

परेश सक्सेना बनाए गए महानिदेशक असैनिक सुरक्षा

निर्मल आजाद बनाए गए डीजी ट्रेनिंग

सुधांशु कुमार बने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

अमित कुमार जैन बने एडीजी ईओयू

नैयर हसनैन खां बने एडीजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस

कमल किशोर सिंह बने एडीजी रेलवे

अजिताभ कुमार बने एडीजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो

संजय सिंह बने एडीजी बजट अपील और कल्याण

अमित लोढ़ा एडीजी तकनीकी सेवा एवं संचार

अमृतराज बने एडीजी साइबर अपराध सुरक्षा इकाई

के एस अनुपम बनीं एडीजी कमजोर वर्ग

विकास वैभव बने डीजी मगध

पी कन्नन बने आईजी प्रोविजन

क्षत्रनील सिंह बने विशेष सचिव गृह विभाग

रणजीत मिश्रा बने आईजी सीआईडी

संजय कुमार आईजी विशेष शाखा


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM