'निशांत' के लिए आए विश्वासपात्र IAS तो नीतीश के चहेते आईएएस को CM सम्राट ने बदला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य में कई सीनियर IPS अधिकारियों के साथ साथ IAS अफसरों का भी तबादला किया है।

'निशांत' के लिए आए विश्वासपात्र IAS तो नीतीश के चहेते आईएएस को CM सम्राट ने बदला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 10, 2026, 6:23:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य में कई सीनियर IPS अधिकारियों के साथ साथ IAS अफसरों का भी तबादला किया है।  कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सचिव स्तर के कई सीनियर अफसरों  का तबादला हुआ है। निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग को चलाने के लिए सरकार ने नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है। जबकि कई  IAS अधिकारी बदले गए हैं, जिसमें अधिकांश पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते अधिकारी माने जाते हैं।  

दरअसल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभाग में नीतीश कुमार के  विश्वासी अधिकारी कुमार रवि को सम्राट चौधरी की सरकार ने सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कुमार रवि (2005 बैच) को अब स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है।   

 कुमार रवि को नीतीश कुमार का चहेता अधिकारी माना जाता है।  कुमार रवि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार रवि नीतीश कुमार के सीएम रहते मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर तैनात थे। उन्हें अब सरकार ने तबादला करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कर दिया है। 

कुमार रवि पहले नीतीश कुमार के सीएम रहते हुए उनके लिए काम कर रहे थे, अब स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर तैनात होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार के विभाग को चलाने का काम करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच) को जल संसाधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रशेखर को भी नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारी के रूप में माना जाता है। 

बता दें कि सम्राट सरकार ने राज्य में कई सीनियर IPS अधिकारियों और IAS अफसरों का तबादला किया है। कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सचिव स्तर के कई सीनियर अफसरों  का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, स्वास्थ्य, वित्त, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिवों की तैनाती की गई है । इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि कुछ को नई और दोहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं  कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार ने 16 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के रेंज IG, DIG और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। 

बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला

कुमार रवि बने स्वास्थ्य विभाग के सचिव

एच आर श्रीनिवास बनाए गए अपर मुख सचिव कल्याण विभाग

संतोष कुमार मल्ल बने प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन

लोकेश कुमार सिंह बने सचिव पर्यटन

अजय यादव बने सचिव ऊर्जा विभाग

संजय कुमार बने सचिव वित्त विभाग

प्रणव कुमार बने सचिव भवन निर्माण विभाग

मनोज कुमार सिंह बने स्थानिक आयुक्त बिहार भवन दिल्ली

चंद्रशेखर सिंह बने सचिव जल संसाधन विभाग

रजनीश कुमार सिंह बने जेल आईजी

बिहार में 16 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

परेश सक्सेना बनाए गए महानिदेशक असैनिक सुरक्षा

निर्मल आजाद बनाए गए डीजी ट्रेनिंग

सुधांशु कुमार बने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

अमित कुमार जैन बने एडीजी ईओयू

नैयर हसनैन खां बने एडीजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस

कमल किशोर सिंह बने एडीजी रेलवे

अजिताभ कुमार बने एडीजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो

संजय सिंह बने एडीजी बजट अपील और कल्याण

अमित लोढ़ा एडीजी तकनीकी सेवा एवं संचार

अमृतराज बने एडीजी साइबर अपराध सुरक्षा इकाई

के एस अनुपम बनीं एडीजी कमजोर वर्ग

विकास वैभव बने डीजी मगध

पी कन्नन बने आईजी प्रोविजन

क्षत्रनील सिंह बने विशेष सचिव गृह विभाग

रणजीत मिश्रा बने आईजी सीआईडी

संजय कुमार आईजी विशेष शाखा