सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब एक दर्जन सीनियर अधिकारियों तबादला किया गया है।

सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में सम्राट सरकार  ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब एक दर्जन सीनियर अधिकारियों  तबादला किया गया है। इनमें से कुछ को नई जिम्मेवारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। 10 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार स्वास्थ्य, वित्त, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिवों की तैनाती की गई है। 

वित्त विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए संजय कुमार सिंह (2007 बैच) को विभाग का सचिव (सम्पूर्ण प्रभार) नियुक्त किया गया है । इससे पहले वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे  आनंद किशोर को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है ।  संजय कुमार सिंह वित्त सचिव के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग के सचिव, वाणिज्य-कर आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।  

मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कुमार रवि (2005 बैच) को अब स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है । वहीं, अब तक मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच) को जल संसाधन विभाग के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके अतिरिक्त संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सचिव लोकेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है ।   ऊर्जा और समाज कल्याण विभाग के शीर्ष स्तर पर भी बदलाव देखे गए हैं। अजय यादव (2005 बैच) को ऊर्जा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जिन्हें बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है 

वहीं एच. आर. श्रीनिवास (1996 बैच) को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है । वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव और रजनीश कुमार सिंह को महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं नियुक्त किया गया है । दिल्ली स्थित बिहार भवन के प्रबंधन में भी बदलाव हुआ है मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन, नई दिल्ली का नया स्थानिक आयुक्त बनाया गया है।

बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला

कुमार रवि बने स्वास्थ्य विभाग के सचिव

एच आर श्रीनिवास बनाए गए अपर मुख सचिव कल्याण विभाग

संतोष कुमार मल्ल बने प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन

लोकेश कुमार सिंह बने सचिव पर्यटन

अजय यादव बने सचिव ऊर्जा विभाग

संजय कुमार बने सचिव वित्त विभाग

प्रणव कुमार बने सचिव भवन निर्माण विभाग

मनोज कुमार सिंह बने स्थानिक आयुक्त बिहार भवन दिल्ली

चंद्रशेखर सिंह बने सचिव जल संसाधन विभाग

रजनीश कुमार सिंह बने जेल आईजी



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM