10 दिन में नोटिस, 20 दिन में अंतिम चेतावनी और 31वें दिन नौकरी खत्म, CM सम्राट ने अधिकारियों को चेताया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाह अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे।

10 दिन में नोटिस, 20 दिन में अंतिम चेतावनी और 31वें दिन नौकरी खत्म, CM सम्राट ने अधिकारियों को चेताया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार अग्निशमन सेवा के विशेष कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था  को लेकर कड़े संदेश दिए। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था किसी हाल में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कहा कि बिहार पुलिस को हमने खुली छूट दे रखी है अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर। वहीं लापरवाह अफसरों को चेतावनी देते हुए सीएम सम्राट ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमवार से सरकार का “सहयोग कार्यक्रम” शुरू होने जा रहा है। इसके तहत वह खुद भी एक प्रखंड में जाएंगे और सरकारी कार्यालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को पहले 10 दिन में नोटिस, फिर 20 दिन में अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है ताकि आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के पक्ष में है और पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए “खुली छूट” दी गई है और राज्य में किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर अपराधी गोली चलाएंगे तो गोली खाएंगे भी। 

वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देना है। कुछ कारणों से हम लोग पीछे जरूर छूटे थे, लेकिन अब बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई बड़े उद्योगपति बिहार आने लगे हैं और राज्य में निवेश का माहौल बन रहा है। उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से भी अपील की कि वे अपने राज्य लौटें और यहां उद्योग स्थापित करें।

बता दें कि गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार अग्निशमन विभाग की ओर से 80 अत्याधुनिक वाहनों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही AI तकनीक आधारित कंट्रोल रूम की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अपर गृह सचिव अरविंद चौधरी, DG फायर शोभा आहोटकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उन्हें “वीर योद्धा” बताया। उन्होंने कहा-आप लोग दूसरों की जिंदगी बचाने का काम करते हैं। इसलिए आज से हम आप लोगों को वीर योद्धा के नाम से जानेंगे।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM