बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री, बुद्ध के सामने हाथ जोड़कर सीएम सम्राट ने क्या मांगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। सीएम ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री, बुद्ध के सामने हाथ जोड़कर सीएम सम्राट ने क्या मांगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। सीएम ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और बोधगया और श्रीलंका से लाए गए पवित्र बोधि वृक्षों की विधि-विधान से पूजा की।

शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क के भीतर स्थित 'पाटलिपुत्र करुणा स्तूप' में प्रवेश किया। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध के अत्यंत पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्तूप की परिक्रमा की और कुछ समय मौन रहकर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए ध्यान लगाया। 

सीएम सम्राट चौधरी को बौद्ध भंते द्वारा बोधगया के बोधिवृक्ष और आनंद बोधि वृक्ष की पूजा कराई गई। श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाए गए ऐतिहासिक बोधि वृक्ष की भी विशेष अर्चना की गई। बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल पाठ और सामूहिक ध्यान किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव, विधायक संजय गुप्ता, पटना की महापौर सीता साहू ने भी पूजा अर्चना की। इसके अलावे मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त  अनिमेश कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम० समेत अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं आज के समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग ही मानवता के कल्याण का एकमात्र रास्ता है। 






Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM