Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 19 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी और जानलेवा लू का कहर जारी रहेगा।

दरअसल शनिवार को राज्य के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। वहीं आज भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जिलों में आज  50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश-वज्रपात की संभावना है। इन 19 जिलों के लिए बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. साथ ही पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर में भी बारिश-वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। 

हालांकि, दक्षिण बिहार के जिलों में अभी भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. पटना और दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. हालांकि सुबह में पटना का मौसम कुछ बदला हुआ है।  रोहतास जिले का डेहरी क्षेत्र 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा।  इसके अलावा औरंगाबाद, गया, कैमूर और शेखपुरा जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। 

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ

Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार

Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर

Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक

Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार

Oct 24, 2026, 4:38:00 PM