Bihar weather: बिहार में अगले 72 घंटे बहुत भारी, बड़ा अलर्ट जारी, घरों से बाहर न निकलें!

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है।

Bihar weather: बिहार में अगले 72 घंटे बहुत भारी, बड़ा अलर्ट जारी, घरों से बाहर न निकलें!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 10, 2026, 10:15:00 AM

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला  हुआ है। प्री-मानसून की सक्रियता के कारण  राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि तेज आंधी-पानी से कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने आज भी बिहार के 19 जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दरभंगा, पूर्वी चंपाण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिले के कुछ भागों में अगले 2-3 घंटे वर्षा के साथ तेज हवा चलने की प्रबल संभाना है। इस दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

प्री-मानसून गतिविधियां बिहार में तेज हुई है, जिसकी वजह से अगले 72 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गरज-चमक और बारिश की संभावनाजताई गई है।  ठनका गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी किया है। अररिया, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण भी प्रभावित जिलों में शामिल है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के जिले विशेष रूप से प्रभावित हैं।  अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं।  इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  

खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने आम जनजीवन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि जब मेघगर्जन हो या बिजली चमके, तो वे खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न जाएं।  यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। घर के अंदर रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।  

बता दें कि राजधानी पटना में भी अगले चार दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा। 10 और 11 मई को गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना है, जबकि 12 और 13 मई को भी एक-दो दौर की हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम का यह रुख अगले पांच दिनों यानी 14 मई तक बना रहेगा। जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।