Bihar Weather: हाय रे गर्मी! बिहार में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, इन जिलों में राहत की बारिश

बिहार के कई जिलों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

Bihar Weather: हाय रे गर्मी! बिहार में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, इन जिलों में राहत की बारिश

बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसा लग रहा है, जैसे आसमान से आग बरस रही है।  राज्य के कई जिलों का तापमान तो  43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।  जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।  

दरअसल बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि कुछ जिलों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास के इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है। इन इलाकों का मौसम शुष्क और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि उमस वाली गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। राज्य के दक्षिणी भागों के पटना सहित औरंगाबाद, गया, नवादा, एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर गर्म और उमस भरा दिन रहने के आसार है।

वहीं उत्तरी भागों के अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के कारण मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं छपरा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, शेखपुरा का 42.5 डिग्री, औरंगाबाद का 42.2 डिग्री, राजगीर का 40.9 डिग्री, भभुआ में 43.4 डिग्री एवं जहानाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM