पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी, घरों से न निकले!

बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज यानि शुक्रवार को पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है।

पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी, घरों से न निकले!

बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच राज्य के कई हिस्सों में सक्रिय प्री-मॉनसून के कारण हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आज यानि शुक्रवार को पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है। इस दौरान हवा की रफ़्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों के लिए अगले कुछ दिनों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।   

पटना में शुक्रवार दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। इससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। दिन में साढ़े चार बजे ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।  तेज हवा, धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। कई इलाकों में लोगों को दुकानों और घरों में शरण लेनी पड़ी। तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए बिहार के 6 जिलों में शाम को आंधी, बारिश, वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी जिले शामिल हैं। 

मौसम विभाग ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, बक्सर में बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जबकि वैशाली, नालंदा, सारण, बांका समेत कई जिलों में बारिश को लेकर तत्कालीक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों को बिहार के लिए बेहद अहम और संवेदनशील बताया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। पटना समेत गया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर ठनका गिरने के खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। जरूरत नहीं होने पर घरों से बाहर निकलने से बचने की भी अपील की गई है।

इससे पहले औरंगाबाद, गयाजी, पटना, जहानाबाद और अरवल जिले में भी रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर राज्य भर में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। शनिवार 9 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने, बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है। 

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता बने होने के कारण इन दिनों प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्री मानसून सीजन के दौरान राज्य में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की सक्रियता बनना मौसमी सिस्टम का हिस्सा है। आठ मई से 14 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ विशेषकर उत्तरी भागों के ज्यादातर जिलों में आंधी-पानी को लेकर स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम सामान्य होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है।


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM