बिहार में मौसम का डबल अटैक, लू और तूफान का अलर्ट, पटना में होगी बारिश

बिहार में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां बारिश-तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर राज्य के अन्य जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है।

 बिहार में मौसम का डबल अटैक, लू और तूफान का अलर्ट, पटना में होगी बारिश

बिहार में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां बारिश-तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर राज्य के अन्य जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है। उत्तरी बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ दक्षिणी जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

पटना मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर-पूर्व और सीमांचल क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि भागलपुर और सहरसा में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 

वहीं बिहार के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा। आज गया और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 42-44°C तक पहुंच सकता है।  इसके अलावा पटना, नालंदा और बक्सर का तापमान 40-42°C तक रह सकता है। तीन से चार दिनों के दौरान तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना में 4 दिनों में बारिश की संभावना है  5 डिग्री तक पारा गिर सकता है।  

पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने एवं पुरवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज के दिघलबैंक में सर्वाधिक वर्षा 48.2 मिमी दर्ज किया गया। पूर्णिया जिले के अमौर में 35.6 मिमी, फारबिसगंज में 26.4 मिमी, सुपौल में 19.8 मिमी, कटिहार में 19.6 मिमी, अररिया में 17.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बता दें कि उत्तर बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि दक्षिण बिहार के 25 जिलों में भीषण गर्मी, लू जैसे हालात बने हुए हैं। 13 जिलों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट है। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल में 48 घंटे तक खराब मौसम की संभावना है। गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि रोहतास (डेहरी) में 41.0°C, भभुआ में 41.4°C तापमान दर्ज गया और भभुआ में तापमान 40°C के पार रहा।


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM