बिहार पुलिस ड्राइवर PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, ड्राइविंग टेस्ट के लिए इतने अभ्यर्थी सफल

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगले चरण के लिए 11,847 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यानी मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए चयनित क

बिहार पुलिस ड्राइवर PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, ड्राइविंग टेस्ट के लिए इतने अभ्यर्थी सफल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 28, 2026, 4:48:00 PM

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगले चरण के लिए 11,847 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यानी मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए चयनित किया गया है। सीएसबीसी की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से लेकर 24 मार्च के बीच किया गया था। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई है।   

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 15,516 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयन हुआ था। यह परीक्षा 12 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में कराई गई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और 888 उम्मीदवार अनुपस्थित थे। इसके साथ ही वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए कुल 11,847 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पर्षद के आंकड़ों के मुताबिक PET में कुल 14,624 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता के आधार पर चार अभ्यर्थियों को निष्कासित भी किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड़ के दौरान 2,307 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि अन्य शारीरिक मानकों में 470 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके।  इन सभी चरणों के बाद कुल 11,847 अभ्यर्थियों को मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।  

यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का अंतिम और अनिवार्य चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों की वाहन चलाने की वास्तविक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा. पर्षद ने स्पष्ट किया है कि DET (Driving Efficiency Test) में शामिल होना और उसमें सफल होना सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।  इस परीक्षा से संबंधित तिथि, समय और स्थान की जानकारी अलग से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी। आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा।   महिला अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र पिता के नाम से जारी होना आवश्यक है।