बिहार में सायरन बजते ही ब्लैक आउट, पटना सहित 6 जिलों में छाया अंधेरा, सड़कों पर थम गईं गाड़ियां

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरा छा गया। सड़कों पर गाड़ियां थम गई।

बिहार में सायरन बजते ही ब्लैक आउट, पटना सहित 6 जिलों में छाया अंधेरा, सड़कों पर थम गईं गाड़ियां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 14, 2026, 7:17:00 PM

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरा छा गया। सड़कों पर गाड़ियां थम गई। सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी गई। आज शाम 7 बजे से 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, एनडीआरएफ (NDRF), और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें सक्रिय हो गई।

पटना, बेगूसराय, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिले में गुरुवार को 15 मिनट का ब्लैकआउट रहा। प्रशासन ने पहले ही साफ किया है कि यह किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं बल्कि, सिविल डिफेंस का बड़ा मॉकड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास होगा। हवाई हमले से बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय पर अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान समेत अन्य की सभी लाइट बंद रखें।

बता दें कि मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी रही तथा उनकी बत्तियां भी बंद रही। वहीं, बसों एवं अन्य वाहनों का परिचालन भी निर्धारित समय तक बंद रहा और वाहनों की हेडलाइट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मॉक ड्रिल शहर के मनिहारी मोड़, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, सदर अस्पताल समेत अन्य चिन्हित स्थलों पर आयोजित होगी। इसमें सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के निदेश के अनुरूप साल में कम-से-कम दो बार मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल भी इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।