बिहार के खगड़िया में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत से हड़कंप, सड़क पर बिखरीं लाशें, मृतकों में 2 महीने का बच्चा

बिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिहार के खगड़िया में सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

 बिहार के खगड़िया में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत से हड़कंप, सड़क पर बिखरीं लाशें, मृतकों में 2 महीने का बच्चा

बिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिहार के खगड़िया में सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल है। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। दरअसल, कुछ लोग ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर दी।

दरअसल यह हादसा खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के NH 31 ठाठा गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में यह हादसा हुआ है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग खगड़िया से महेशखुंट जा रहे थे। इसी दौरान ओवर स्पीड में आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सवारी ऑटो यात्रियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार यात्री दूर जा गिरे। इस दौरान मौके पर ही 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल होने के बाद तड़पने लगे। घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिला, एक युवती, दो युवक और मासूम बच्चा शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि स्थानयी लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपी ट्रक ड्राइवर ने भागने की कोशिश के दौरान एक पिकअप और कार को भी रौंद दिया।  घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई।  पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  वहीं इस भयानक हादसे के बाद मृतकों के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों के घर में मातम पसरा हुआ है और लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 




Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM