सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार में तबादले का सिलसिला जारी है। बिहार में एक बार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सम्राट सरकार ने 5 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है जबकि 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लिस्ट में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग की ओर से इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त वह बजट, अपील एवं कल्याण विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना की कमान मिली है। वह इसके अतिरिक्त अपराध अनुसंधान विभाग के अधीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार (2012 बैच) को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। इसके साथ वह विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अभी विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार (2016 बैच) को साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की कमान मिली है। अब तक वह नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा (2018 बैच) को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की कमान मिली है। वर्तमान में वह साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वहीं 5 IPS अफसरों के अलावे 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। वैशाली के रहने वाले डॉ गौरव कुमार को पूर्णिया सदर का डीएसपी बनाया गया है। वर्तमान में वह पटना सिटी में पदस्थापित थे। पटना निवासी अनूपेश नारायण को सुपौल, निर्मली की जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में वह बांका जिले में साइबर क्राइम के पुलिस उपाधीक्षक का पद संभाल रहे थे। पटना निवासी विकास कुमार को पटना के विशेष कार्य बल में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पश्चिमी चंपारण के रहने वाले गोपाल कृष्ण जो वर्तमान में जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब वह कैमूर जिला के मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कौशल किशोर कमल पटना में अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में पूर्णिया जिले के पुलिस यातायात पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अररिया निवासी रंजन कुमार सिंह जो वर्तमान में पटना में अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर थे, अब वह पूर्णिया जिले में यातायात के पुलिस उपाधीक्षक होंगे। बक्सर जिला निवासी सुरेश प्रसाद राम जो वर्तमान में आर्थिक अपराधिकारी में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब वह पटना जिले में विशेष निगरानी इकाई में पुलिस उपाधीक्षक की कमान संभालेंगे। अररिया निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता पटना में विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक होंगे। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस विभाग अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सरकार ने 5 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी
संजय सिंह बने अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, पटना
आदित्य कुमार बने समादेष्टा, विशेष सशस्त्र पुलिस–14
आनंद कुमार बने पुलिस उप–महानिरीक्षक (सुरक्षा), पटना
राजेश कुमार बने पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान
वैभव शर्मा बने पुलिस अधीक्षक, नवगछिया
8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का किया तबादला
गौरव कुमार बने एसडीपीओ–II, सदर, पूर्णिया
अनुपेश नारायण बने एसडीपीओ, निर्मली, सुपौल
विकास कुमार बने पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल
गोपाल कृष्ण बने एसडीपीओ, मोहानिया, कैमूर
कौशल किशोर कमल बने पुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान
रंजन कुमार सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पूर्णिया
सुरेश प्रसाद राम बने पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी
कृष्ण कुमार गुप्ता बने पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी