बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM सम्राट चौधरी समेत सात मंत्रियों के बदले आप्त सचिव

बिहार के सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM सम्राट चौधरी समेत सात मंत्रियों के बदले आप्त सचिव

बिहार के सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों के लिए नए आप्त सचिव (Personal Secretary) की तैनाती कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

जारी आदेश के अनुसार सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय में हुआ है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रणजीत कुमार को नियुक्त किया गया है। रणजीत कुमार अभी तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। उनकी तैनाती मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही सात मंत्रियों के कार्यालयों में भी नए आप्त सचिवों की नियुक्ति की गई है। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के आप्त सचिव के रूप में विनोद कुमार पंकज को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार के आप्त सचिव के तौर पर इश्तेयाक अजमल को तैनात किया गया है। दोनों ही अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के अनुभवी कैडर से हैं।

योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव सुधांशु शेखर को समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता का आप्त सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को विभागीय अनुभव और समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी तरह उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर के आप्त सचिव के रूप में बिमल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी के आप्त सचिव के रूप में संजीव कुमार को नियुक्त किए गया है। वहीं पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के आप्त सचिव की जिम्मेदारी मनीष शर्मा को दी गई है। भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के आप्त सचिव के रूप में नलिन कुमार को तैनात किया गया है। ये सभी अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा से जुड़े हुए हैं और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर पहले भी कार्य कर चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की इस अधिसूचना के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM