दूसरी शादी की तो खैर नहीं..दारोगा और महिला पुलिस पर क्यों भड़के DGP विनय कुमार? नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा और सख्त निर्देश दिया है। वहीं डीजीपी का एक बयान और चर्चा में है, जहां उन्होंने कहा कि वर्दी और पिस्टल मिला है तो एरोगेंस मत दिखाइए…

दूसरी शादी की तो खैर नहीं..दारोगा और महिला पुलिस पर क्यों भड़के DGP विनय कुमार? नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 12, 2026, 4:59:00 PM

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा और सख्त निर्देश दिया है। वहीं डीजीपी का एक बयान और चर्चा में है, जहां उन्होंने कहा कि वर्दी और पिस्टल मिला है तो एरोगेंस मत दिखाइए…अगर पीड़िता से पैसा और गाड़ी मांगेंगे तो डूब मरना चाहिए। पटना के सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने महिला थाना के पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।  उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।  

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को लेकर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जो लोग शादी के बाद दारोगा बनने पर पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करते हैं, उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं।  एक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीतामढ़ी एसपी से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि वैसे पुलिसकर्मी जो पहले से शादीशुदा है और बाद में प्रमोशन के माध्यम से या परीक्षा के माध्यम से सब इंस्पेक्टर हो गए तो पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करते हैं तो उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में एक्शन होना चाहिए। 

डीजीपी ने कहा कि-इन लोगों का सामाजिक रूप से भी प्रचंड तरीके से बहिष्कार होना चाहिए। ऐसे लोगों पर हम लोगों का कोई भी सॉफ्ट एटीट्यूड नहीं रहना चाहिए। उनके साथ हम लोग कड़ी कार्रवाई करें और कठोर से कठोर सजा दें और उन्हें सेवा में तो बिल्कुल भी नहीं रहने दिया जाएगा। दरअसल सीतामढ़ी के एक मामले में एक दरोगा पर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने का आरोप लगा। डीजीपी ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सीतामढ़ी एसपी का रवैया नरम दिखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस को महिला उत्पीड़न और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई करनी होगी।

पटना स्थित सरदार पटेल भवन में घरेलू हिंसा और जेंडर आधारित हिंसा के कानूनी प्रावधानों को लेकर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने  महिला थाना के पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और महिला थाना में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी नसीहत दी। डीजीपी ने बढ़ते गैंगरेप, युवाओं के गैंग कल्चर और सोशल मीडिया क्राइम पर भी गंभीर चिंता जताई। 

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों को वर्दी और पिस्टल का रौब दिखाने की बजाय संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतें मिली हैं कि महिला थानों में पीड़ितों से पुलिस अधिकारी एरोगेंसी के साथ बात करते हैं।  डीजीपी ने कहा-आपको वर्दी और पिस्टल मिला है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप एरोगेंट हो जाएं। पीड़ितों से सबसे सॉफ्ट तरीके से बात करनी चाहिए।