दिल्ली से लौटते ही CM सम्राट करेंगे सौगातों की बारिश, 6 मई को होगी कैबिनेट की बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक करेंगे। राजधानी पटना में 6 मई को कैबिनेट बैठक की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।

दिल्ली से लौटते ही CM सम्राट करेंगे सौगातों की बारिश, 6 मई को होगी कैबिनेट की बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक करेंगे। राजधानी पटना में 6 मई को कैबिनेट बैठक की बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शाम 5 बजे  मुख्यमंत्री सचिवालय में यह बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।  माना जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट की इस मीटिंग में सरकार के कई बड़े और अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 6 मई को अपनी कैबिनेट की तीसरी अहम बैठक करने जा रहे हैं। सरकार विकास योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है। मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी दिल्ली से लौटते ही विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रस्तावों पर फैसला ले सकते हैं।   

कैबिनेट बैठक में वित्तीय मंजूरी और नई योजनाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जिन्हें कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। ऐसे में यह बैठक राज्य के विकास की दिशा तय करने वाली अहम बैठक मानी जा रही है। जिन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें नई नीतियों का खाका, विकास योजनाओं की रफ्तार और प्रशासनिक सुधार शामिल हैं।  यह बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाले वक्त की रणनीति तय करने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन सकती है। 

इससे पहले बिहार कैबिनेट की बैठक में बीते बुधवार को कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में कुल 64 एजेंडों पर मुहर लगी। वहीं  इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी कई अहम फैसले लिए गए।  सारण में नए नारायणी पथ को मंजूरी दी गई है। साथ ही कोईलवर से बक्सर तक गंगा पथ के निर्माण को स्वीकृति दी गई। 

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वह बीजेपी समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।  इसी कड़ी में रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी से मुलाकात की है।  आज सीएम गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे, जहां मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि लंबे समय से अटकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मंत्रियों के नामों पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 5-6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM