न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुंह फूला हुआ है और काफी नाराज भी हैं। उन्होंने भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नावी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर नाराजगी जताई है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे, सिर्फ एक नहीं। मैंने आठ युद्धों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये महिला कौन हैं? न इनके बारे में जानता हूं, न ही जनता को उनके बारे में किसी को कोई जानकारी है। फिर भी उनको नोबेल दे दिया गया।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिल्लई के बारे में किसी ने कुछ नहीं सुना है
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि नावी पिल्लई के बारे में किसी ने कुछ नहीं सुना है। जहां तक मेरी जानकारी है, वह स्पष्ट रूप से इजराइल की विरोधी हैं। यह भी नहीं पता कि उन्होंने वास्तव में क्या कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने तो आठ युद्धों को सुलझाया है। मैंने जिन देशों की मदद की है उन सभी मुल्कों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों ने नॉर्वेजियन नोबेल समिति को पत्र भेजे थे। मैं ईरान और रूस/यूक्रेन के साथ दो और युद्धों को सुलझाने या जीतने वाला हूं।
इन 8 युद्धों को भी किया साझा
हालांकि, असली मुद्दे वे आठ युद्ध हैं जिन्हें मैंने सुलझाया है। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध बेहद खास है। यह युद्ध रुकवाना वास्तव में नोबेल पुरस्कार देने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने पोस्ट में सभी आठ युद्धों की चर्चा भी की। इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवा और सर्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान के अलावा इजराइल और हमास शामिल है।