उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू 1122 की टीम राहत काम में जुटी है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत बहुत नाजुक है, इसलिए मौतों की गिनती और बढ़ सकती है।
दरअसल शनिवार के दिन डेरा इस्माइल खान में अचानक हुए इस धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया। स्थानीय रेस्क्यू 1122 सेवा के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, मौके से 11 शवों को बरामद किया गया है, जबकि 30 घायल लोगों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई लोग बुरी तरह घायल हैं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि रा इस्माइल खान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक बेहद अहम और संवेदनशील जिला है। इसे लंबे समय से उग्रवादियों का गढ़ माना जाता रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है, जबकि केंद्र में शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार है। दोनों के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई का फायदा उग्रवादी उठा रहे हैं।